डॉ. रमन ने सिविल सर्जन का कार्यभार संभाला

जालंधर|डॉ. रमन गुप्ता ने सोमवार को सिविल सर्जन (कार्यकारी) का कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जन स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया। उन्होंने न्यू गौतम नगर में डायरिया से प्रभावित लोगों का विशेष रूप से उल्लेख किया और कहा कि विभाग जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही डॉ. गुप्ता ने पंजाब में वर्तमान बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिले के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए सतर्क और तैयार रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में दवा और आवश्यक सामान उपलब्ध हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए वेक्टर जनित और जल जनित रोगों, डायरिया, हैजा, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों के बारे में जागरूकता को और तेज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहा है और लोगों को क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *