कवर्धा| जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेन्द्र साहू को छग भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। डॉ. साहू भाजपा के युवा, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इससे पहले वे अभाविप में जिला संयोजक और प्रदेश कार्यकारी सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वे निर्वाचित बैंक प्रतिनिधि, साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला भाजपा उपाध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री, भाजयुमो जिलाध्यक्ष और जनपद पंचायत कवर्धा में दो बार उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन में योगदान दे चुके हैं।


