डॉ. सिंह के पीएम रहते देश ने खुशहाली के 10 साल जीए : उदयभानू

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी याद में आर्ट गैलरी में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य तौर पर राष्ट्रीय प्रधान उदयभानू चिब शामिल हुए। वहीं विशेष रूप से कांग्रेसी डॉ. राजकुमार वेरका, जुगल किशोर शर्मा, पार्षद विकास सोनी, पंजाब यूथ कांग्रेस के सीनियर महासचिव रवि प्रकाश आशु और हलका दक्षिण से यूथ कांग्रेस प्रधान गुरकरण सिंह सचदेवा मौजूद रहे। इस अवसर पर दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन भेंट किए गए, वहीं सबने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखा। पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान मोहित महिंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय प्रधान उदयभानू चिब ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह देश में दो बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने देश के युवा के लिए, देश की इकॉनमी के लिए बहुत कुछ किया। 1991 में जब देश आर्थिक मंदी से गुजर रहा था तो उससे बाहर करने वाले मनमोहन सिंह ही थे। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहते लोगों के लिए राइट टू इंफार्मेशन लेकर आए, मनरेगा लेकर आए और ऐसी चीजें लेकर आए जिससे देश की जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बेहतर हुई। उनके प्रधानमंत्री रहते पूरे देश के लोगों ने खुशहाली के 10 साल जीए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *