डॉ. सिमरजीत कौर को खरपतवार विज्ञान के लिए विशिष्टता पुरस्कार

लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) के फसल विज्ञान विभाग की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सिमरजीत कौर को खरपतवार विज्ञान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘डॉ. हरदयाल सिंह गिल विशिष्टता प्रोफेसर चेयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह चेयर पीएयू में निंदान अनुसंधान की नींव रखने वाले डॉ. गिल की स्मृति में स्थापित है। डॉ. कौर ने वर्ष 2008 से 2018 तक अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना में अहम भूमिका निभाई, जिसे 2016 में सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार मिला। -शोध के क्षेत्र में 90 शोध पत्र हैं दर्ज- अकादमिक और शोध के क्षेत्र में उनके नाम 90 शोध पत्र (29 उच्च रेटिंग जर्नलों में), 5 पुस्तकें और 125 विस्तार लेख दर्ज हैं। उन्होंने 10 पीजी व पीएचडी छात्रों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ फसल विज्ञान के 35 पाठ्यक्रमों का अध्यापन भी किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नलों (अमेरिका व कैंब्रिज) में संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं और अमेरिका में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *