डोंगरगढ़ की पहाड़ी में दिखा भालू:मां बम्लेश्वरी मंदिर की सीढ़ियों में घूम रहा था; स्थानीय लोगों ने डंडा मारकर भगाया

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से भालुओं की लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं। भीमनगर, छीरपानी, कुर्रुभाट, केदारबाड़ी, कालकापारा और मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी तक में भालू दिखाई दे रहे हैं। वहीं, भालू पर हमले का भी एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भीमनगर स्थित पंप हाउस के पास कुछ युवक भालू को डंडे से मारकर भगाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भालुओं के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। मां बम्लेश्वरी मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर की सीढ़ियों पर भालू की मौजूदगी से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। वन विभाग की टीम भालुओं को जंगल में वापस भेजने का प्रयास कर रही है। एक स्थान से भालू को हटाने के बाद वह दूसरे स्थान पर दिखाई दे रहा है। इससे अनुमान है कि क्षेत्र में कई भालू सक्रिय हैं। जंगल में भोजन की कमी के कारण शहर आ रहे डोंगरगढ़ के जंगलों में भालुओं का पुराना निवास है। जंगलों की कटाई, अवैध शिकार और भोजन की कमी के कारण वे अब शहरी क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। पर्यावरण के नाम पर अनधिकृत फोटोग्राफी से भी वन्य जीव असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों से शांत रहने की अपील वन विभाग ने लोगों से भालू दिखने पर शांत रहने की अपील की है। उन्हें छेड़ने या भगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करें। नगर प्रशासन और वन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जंगलों का संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में यह समस्या और बढ़ सकती है। भालू का रेस्क्यू करने रायपुर से आई टीम वनविभाग की SDO पूर्णिमा राजपूत ने बताया कि भालू की हर सूचना पर विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए भालू का रेस्क्यू कर रहा है। रायपुर से भी टीम आई हुई है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फोटो को सावधानीपूर्वक साझा करने की सलाह दी गई है, जिससे अफवाहें फैलने से रोकी जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *