डोंगरगढ़ में चाकूबाजी का मामला:दोस्त पर चाकू से हमला, सात बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई

डोंगरगढ़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक चाकूबाजी का मामला सामने आया है। ताजिया चौक के श्याम निषाद ने अपने बचपन के दोस्त निथाज्जुद्दीन पर चाकू से हमला किया। पांच दिन पुराने झगड़े की रंजिश में आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया है। उस पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे मामले में पुलिस ने शहर में अशांति फैलाने वाले सात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। कमल पटेल, शाहिल खान, शेख अब्दुल रूस्तम, प्रिंस निषाद, पियूष सिंह परिहार, भरत खुटी और आकाश लाउत्रे पर बीएनएसएस की धाराओं में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर रही है। सोशल मीडिया पर चाकू दिखाने या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *