डोंगरगढ़ में पिकअप-बाइक की टक्कर, 2 दोस्तों की मौत:मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे दोनों; भिलाई के रहने वाले थे

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। 27 सितंबर सुबह 10 बजे की घटना है। मुंदगांव में एक पिकअप मालवाहक और बाइक आमने-सामने टकरा गए। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की जान चली गई। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। मृतक युवक अपने दोस्त के साथ मां बमलेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है दोनों गाड़ी स्पीड में थी। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। दोनों मृतक भिलाई के रहने वाले थे। भिलाई के रहने वाले थे दोनों मृतक मृतकों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना स्थल का सर्वेक्षण कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। मृतकों के परिजनों में दुख का माहौल इस हादसे से स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में दुख का माहौल है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस प्रशासन ने राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित गति बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी जारी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *