डोंगरगांव सत्यधाम में वार्षिक आयुर्वेदिक ब्राह्मी सेवन महोत्सव:800 से अधिक बच्चों-युवाओं ने सरस्वती मंत्रोच्चार के साथ औषधि पी

खरगोन के नर्मदा तट डोंगरगांव स्थित सत्यधाम स्वाहा आश्रम में शनिवार को मां सरस्वती की वरद बूटी आयुर्वेदिक औषधि ब्राह्मी सेवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 6 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 800 से अधिक बच्चों और युवाओं को ब्राह्मी का सेवन कराया गया। यह कार्यक्रम सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें पंडित गोरेलाल शर्मा के सानिध्य में धार्मिक विधि-विधान और मां सरस्वती के मंत्रोच्चार के साथ औषधि पिलाई गई। इस आयोजन में इंदौर, उज्जैन, कसरावद, धार, बड़वाह और सनावद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा शामिल हुए। शक्तिपीठ से जुड़े कई लोग भी उपस्थित रहे। आयुर्वेद में माघ माह की चतुर्दशी को ब्राह्मी सेवन का विशेष महत्व बताया गया है। परीक्षाओं के दौर में बसंत ऋतु के दौरान यह आयोजन हर साल किया जाता है। डोंगरगांव में 80 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित सत्यधाम स्वाहा शक्तिपीठ जिले का एकमात्र ब्रह्माजी और मां सरस्वती का मंदिर है। यहां पिछले 42 वर्षों से लगातार ब्राह्मी सेवन महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *