डोंगाकोहरौद के स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया

पामगढ़ | पामगढ़ के ग्राम पंचायत डोंगाकोहरौद स्थित बाल विकास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रीति अजय दिव्य और विशिष्ट अतिथि देवकुमार पाण्डेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और महापुरुषों के तैल चित्र का पूजन अर्चन से हुई। इसके बाद प्राचार्य श्रद्धा पाण्डेय, डायरेक्टर आकाश पाण्डेय, अहिल्या पाण्डेय, महिला समूह महामाया, पूर्व सरपंच अंजोरा बाई और अन्य उपस्थित सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पमाला और बुके से स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रीति अजय दिव्य ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा को अनमोल रत्न बताते हुए कहा कि इसे अधिक से अधिक ग्रहण कर समाज और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने महिलाओं को मिलने वाले 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ लेकर शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि देवकुमार पाण्डेय ने विद्यालय और छात्रों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नाट्य, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अभिभावक और ग्रामीण उपस्थितजन उत्साहित हुए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि और सम्मान प्रदान किया गया। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और समारोह का आनंद उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *