डोटासरा की फिसली जुबान:बीजेपी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- राहुल गांधी अपने प्रदेशाध्यक्ष की भाषा सुनिए, आपको गर्व होगा

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा इतना भड़के कि मीडिया से बात करते हुए उन्होंने गाली दे डाली। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को काले झंडे इसलिए दिखाए गए कि उन्होंने सीकर से संभाग का दर्जा छीन लिया। वकील हड़ताल पर बैठे है 50 दिन से, जनता में आक्रोश हैं। ऐसे में किसी छात्र संगठन के व्यक्ति ने काला झंडा दिखा दिया तो मुख्यमंत्री की आंख में जलन पैदा हो गई। इन ब्यूरोक्रेट्स को इतनी खुली छूट दे दी कि उसको मारो,पीटो, झूठे मुकदमे लगाओ। वीडियो भेजो कि उसकी (अपशब्द का इस्तेमाल किया) कुटाई की या नहीं की। इससे घृणित बात कोई हो नहीं हो सकती है। देश में जो माहौल है, उसमें हम सब प्रधानमंत्री के साथ हैं। वो आतंकवादियों से बदला ले, पाकिस्तान से बदला ले। लेकिन यहां पर हम लोग संघर्ष करेंगे, लड़ाई लड़ेंगे, जेलों में जाएंगे। इनके सामने घुटने टेकने का काम नहीं करेंगे। बीजेपी बोली- पीसीसी अध्यक्ष की भाषा देखिए गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के बाद अब बीजेपी पीसीसी अध्यक्ष की भाषा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। बीजेपी राजस्थान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘पूरा देश गम के माहौल में है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भाषा देखिए’। इसके अलावा बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी अपने एक्स अकाउंट पर गोविंद सिंह डोटासरा के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ‘अपने प्रदेश अध्यक्ष की भाषा सुनिए राहुल गांधी जी, गर्व होगा आपको अपने तेजस्वी हीरे पर’। आतंकवाद की लड़ाई में हम सब एकजुट इससे पहले आज दोपहर को पीसीसी में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई और जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में प्रस्ताव पास करके कहा गया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सब एकजुट हैं। डोटासरा अपना मानसिक संतुलन खो चुके है
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान और डीजीपी ऑफिस के सामने धरना देने के मामले में गृहराज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा के बयान को सुनकर मुझे लगता है कि वो अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। एक तरफ जहां पूरा देश आतंकी हमले से दुखी है, दूसरी तरफ वह अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए डीजीपी ऑफिस में धरने पर बैठकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होने इतना अशलील और अभद्र बयान दिया है कि उसे सुनकर बहन-बेटियां भी आंखे नीचे कर ले। उन्होने कहा कि इस बयान से कांग्रेस की नीयत और संस्कृति साफ झलकती हैं। आपने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अब शेखावटी आकर दिखाएं, यह तो आपकी गुंडई भाषा है। इस तरह की भाषा मेरे हिसाब से आपके कद को बढ़ाती नहीं है। आज राजस्थान की जनता आपके बयान पर थू-थू कर रही हैं। जिस एनएसयूआई के कार्यकर्ता को पकड़ा है, वह मुख्यमंत्री के काफिले के बीच में आकर व्यवधान पैदा कर रहा था। आप वो दिन भूल गए, जब आपके सरकारी आवास के बाहर नाथी का बाड़ा लिखने पर आपने किस तरह से उन युवाओं के घरों पर दबिश डलवाई थी, जैसे वो डकैत हो। कोई भी व्यक्ति कानून के विरुद्ध कोई काम करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। फिर चाहे वो कार्यकर्ता आपका हो या हमारा हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *