डोटासरा बोले-राजस्थान की पर्ची सरकार के घुटने टिका कर रहेंगे:भाजपा की औकात नहीं कि सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला खत्म कर दे

सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला रद्द होने के बाद इंडिया गठबंधन की सभा में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- हमारे संघर्ष की जीत होगी। यह संभाग और जिले वापस बनेंगे। भाजपा की औकात नहीं कि सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला खत्म कर दे। डोटासरा ने सीएम भजनलाल पर तंज कसते हुए कहा- यह पर्चियों से चलने वाले लोग हैं। मंदिरों में घूमते हैं, पर्चियों से चलते हैं। हम इनके घुटने टिका देंगे और और इनसे संभाग भी लेंगे और नगर निगम भी लेंगे। सीकर के प्रधानजी का जाव में इंडिया गठबंधन की सभा में चूरू, नीमकाथाना, झुंझुनूं के सांसद-विधायक, जनप्रतिनिधियों के साथ छात्र संगठन, बार संघ, किसान संगठन भी शामिल हुए। बैठक में शनिवार को सीकर बंद रखने की घोषणा की गई है। इसके बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। बड़ा जन आंदोलन करेंगे डोटासरा ने कहा- हम सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले के लिए संघर्ष करेंगे। इस संघर्ष में पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह आंदोलन एक बड़ा जन-आंदोलन बनेगा और पूरे सीकर संभाग के लोगों की जीत होगी। यह किसी पॉलिटिकल पार्टी की जीत नहीं होगी। उन्होंने कहा- हमारा हारने का रिकॉर्ड नहीं है, यह बात तो मोदी भी जानता है। हम राजस्थान की पर्ची सरकार के घुटने टिका कर रहेंगे। डोटासरा ने कहा- यह बीजेपी वाले राइजिंग राजस्थान के नाम से हमारी जमीन बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लुटवा रहे हैं। हमारी ग्रोथ को बीजेपी खत्म करना चाहती
डोटासरा ने कहा- सीकर संभाग बना तो उसमें एम्स भी आता, आईआईटी भी आता। बड़े लेवल की परीक्षाएं भी संभाग स्तर पर होती। संभाग के कारण चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में हमें बहुत फायदा होता। उन्होंने कहा- एजुकेशन नगरी सीकर में संभाग बनने के बाद बड़े-बड़े घराने यूनिवर्सिटी कॉलेज खोलने के लिए आए, लेकिन अब वह क्या निर्णय लेंगे वही जाने। हमारी इस बढ़ती हुई रफ्तार और ग्रोथ को बीजेपी की इस निकम्मी सरकार ने खत्म करने का काम किया है। बीजेपी ने धोखे से सत्ता हासिल की
डोटासरा ने कहा- ये पंचायत चुनाव और नगर निकाय का चुनाव नहीं करवा रहे क्योंकि यह जीत नहीं सकते। जनता इनके साथ में नहीं है। धोखे से इन लोगों ने सत्ता हासिल की है। मैंने मुख्यमंत्री से एक दिन कहा था कि भरतपुर में दोबारा उप चुनाव है। आप दोबारा चुनाव करवाकर बीजेपी का जिला प्रमुख बनवा दो। गोविंद डोटासरा मान जाएगा कि मुख्यमंत्री में दम है और जिला प्रमुख नहीं बना पाए तो आप में दम नहीं है। कलेक्टर को वहां जिला प्रमुख का प्रचार दे रखा है क्योंकि किसी में दम नहीं है। अगर इनके पीछे थोड़ा सा ठरका लगा तो इनका बोरिया बिस्तर बिखर जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *