पचेवर थाना पुलिस ने शनिवार को दो बाइक सवारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त की किया है। साथ घटना में काम ली गई बाइक भी जब्त की है। यह कार्रवाई SP विकास सांगवान के निर्देश पर पचेवर थाना प्रभारी हीरालाल के नेतृत्व में गठित टीम ने की है। थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि SP विकास सांगवान के आदेशानुसार मालपुरा ASP मोटाराम बेनिवाल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है। गश्त को बढ़ा रखा है। मुखबिरों को और सक्रिय कर रखा है। मालपुरा के DSP आशीष प्रजापत के सुपरविजन में आज दोपहर दूदु-मालपुरा स्टेट हाईवे 37ए से ग्राम बरोल जाने वाले कच्चे रास्ते पर दो जनों को संदिग्ध लगने पर मोटरसाईकिल सहित डिटेन किया। इनके कब्जे से एक बड़े थैले में 10 किलो 610 ग्राम डोडा पोस्त मिला। इसे जब्त कर दोनों आरोपियों को राजू (40) पुत्र जगनाथ गुर्जर निवासी ग्राम थडी पुलिस थाना पचेवर, गणेश (40) पुत्र छीतर गुर्जर निवासी ग्राम थडी थाना पचेवर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने NDPC एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


