रांची | डोरंडा स्थित बड़ा घाघरा में एक बंद घर का ताला तोड़ चोरी की घटना हुई। इस संबंध में पिंकी हेंब्रम ने डोरंडा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उनके घर का ताला तोड़ टीवी व अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।


