डोर टू डोर आवास योजनाओं के लाभुकों का आवास निरीक्षण करें : डीडीसी

झुमरीतिलैया|भारतीय जनता पार्टी मंडल में संगठन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को माहुरी भवन में एक कार्यशाला संपन्न हुई। मौके पर मुख्य रूप से जिला चुनाव सहअधिकारी जूही दास गुप्ता और झुमरी तिलैया मंडल चुनाव अधिकारी भाजपा जिला के महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिंह उपस्थित थे। मौके पर जूही दास गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन का चुनाव पार्टी के आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप होना है एवं सभी बूथों में जाकर बूथ अध्यक्ष का जल्द से जल्द चुनाव कर बूथ अध्यक्ष बनाना है। शिवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा में संगठन का चुनाव हर 3 वर्ष में होता है पहले सदस्यता अभियान चलाई जाती है उसके बाद बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष उसके बाद जिला अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। यह परंपरा हमारे भाजपा के संविधान में है इसलिए सभी कार्यकर्ता इस चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर सेठ एवं संचालन नगर महामंत्री संजय शर्मा व नवीन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर इंद्रदेव मोदी, बलराम यादव, पिंटू मजूमदार, राजेश वर्मा, अंकित गुप्ता, चंद्रशेखर जोशी,अमित अनुराग, सुधांशु कुमार, निरंजन कसेरा सहित अन्य मौजूद थे। भास्कर न्यूज|कोडरमा उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने शुक्रवार को कोडरमा प्रखंड के विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। इस क्रम में बेकोबार दक्षिण पंचायत का निरीक्षण कर योजना के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने पंचायतों का दौरा कर अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, सिंचाई कूप संवर्धन योजना सहित अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उप विकास आयुक्त ने आवास प्लस अंतर्गत नये लाभुकों का सर्वे से संबंधित जानकारी ली और सभी पंचायत सचिव को सर्वे करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना से लगायें गये पौध का उचित देख रेखा करने को कहा। अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत कोडरमा जिला को पूर्व में निर्धारित लक्ष्य 1236 लक्ष्य को बढ़ाकर कुल 6300 लक्ष्य पूरे जिले को आवंटित किया गया है। सभी प्रखंडों को समय आवंटित लक्ष्य के विरुद्ध आवास पंजीकरण एवं स्वीकृति निर्देशित किया गया। आवास हेतु छुटे हुए योग्य लाभुकों का भारत सरकार द्वारा पुनः: सर्वे का कार्य प्रारंभ की गयी है, आवास प्लस एप अंतर्गत लाभुक स्वयं सर्वे का कार्य कर सकते हैं, इसके अलावे सभी पंचायतों में आवास सर्वे का कार्य हेतु पंचायत सचिव को टैग किया गया है, उनके द्वारा डोर टू डोर लाभुकों का आवास निरीक्षण करते हुए आवास एप पर लाभुक से संबंधित डाटा प्राप्त कर सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। अबतक 4556 परिवारों का सर्वेक्षण कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *