डौंडी-दल्ली मार्ग पर तीन ट्रकों की टक्कर, कोई हताहत नहीं

भास्कर न्यूज | डौंडी बुधवार दोपहर डौंडी-दल्ली मार्ग पर ग्राम खेरवाही के पास तीन ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। रायपुर से लोहा-पत्थर खाली कर कच्चे की ओर लौट रहा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमयू 3070 अनियंत्रित हो गया। उसने सामने से आ रही एक ट्रक के साइड ग्लास को टक्कर मारी। इससे उसका अगला चक्का सामने वाली ट्रक के डिस्क में फंस गया और फट गया। इसके बाद वह दूसरी ओर से आ रही एक और ट्रक से जा टकराया। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का अगला केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई बाइक या कार नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना बसावट क्षेत्र के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर में शामिल दोनों ट्रकों के चालक महावीर और अमन कुमार सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि वे कच्चे माइंस से माल भरकर रायपुर जा रहे थे। टक्कर मारने वाला ट्रक रायपुर से खाली होकर कच्चे लौट रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *