डौंडी| ब्लॉक के ग्राम मंगलतराई में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के सभापति भोलाराम नेताम ने किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकताओं को भवन के आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। बच्चों के लिए पोषण आहार,स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण आदि के साथ कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। डौंडी ब्लॉक में कुल 310 आंगनबाड़ी केंद्र है जिसमें 15 आंगनबाड़ी केन्द्र भवन विहीन है, ये किराए अथवा किसी प्राइवेट मकान में संचालित हो रहे हैं। कई भवन खराब स्थिति में है। 34 भवनों में शौचालय नहीं है। इस संबंध में सीडीपीओ राजपूत ने बताया कि नवीन भवन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे दिए है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य किया जाएगा। लोकार्पण के मौके पर सरपंच चंद्रिका सोरी, उप सरपंच चंदनसिंह कुमेटी, सचिव नारद टेकाम, सुपरवाइजर हीरोबाई साहू, फूलबासन बाई उपस्थित थे।


