क्राइम रिपोर्टर।रांची मेन रोड स्थित सैनिक मार्केट के पास 26 अप्रैल की देर रात चलाए गए ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान एक कार सवार युवक डेली मार्केट ट्रैफिक थानेदार पवन कुमार रजक से ही उलझ गया। आरोप है िक कार चालक रिषभ राज ने नशे की हालत में ट्रैफिक थानेदार के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद जब मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजने का प्रयास किया जाने लगा तो वह थानेदार के हाथ से ब्रेथ एनालाईजर मशीन छीनकर सड़क पर फेंक दी। थानेदार जब ब्रेथ एनालाईजर मशीन उठाने का प्रयास करने लगे तो कार सवार युवक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद ट्रैफिक थानेदार पवन कुमार रजक ने रविवार को डेली मार्केट थाने में कार (जेएच01डीजे 0787) के चालक रिषभ राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


