ड्रग्स तस्करी में पकड़ाए आरोपी अबान के स्कूल की भी होगी जांच

इंदौर से एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भोपाल सेंट माइकल स्कूल और सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के मालिक अबान शकील के खिलाफ भोपाल में भी जांच कमेटी बनाई जा रही है। डीईओ ने बताया कि आरोपी के स्कूल की जांच की जाएगी। अबान दो साल से भोपाल-इंदौर के पब-लॉज में एमडी ड्रग्स सप्लाई कर रहा था। तलाशी में उसके पास से 5.5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। अब अबान का एक छात्र को पीटने का मामला भी सामने आया है। दरअसल, पिछले साल जनवरी में सेंट माइकल स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं के छात्र के पैरों पर अबान ने लगातार लातें मारी थीं। जिसके बाद छात्र के दोनों पैरों की चमड़ी निकल आई थी। इसकी शिकायत परिजनों ने जिला शिक्षा अधिकारी को की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्र को पीटने का भी आरोप जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार ने बताया कि अबान के खिलाफ स्कूल में छात्र के साथ मारपीट करने की शिकायत आई थी। इसके बाद जांच की जा रही थी। लेकिन, दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामले को खत्म कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *