ड्रग्स लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा:15.10 ग्राम स्मैक जब्त, आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस के 4 मामले है दर्ज

बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 15 ग्राम 10 मिलीग्राम स्मैक जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय व जोधपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम व वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी नीतेश आर्य, डीएसपी सुखराम विश्नोई के सुपरविजन में टीम बनाई गई। धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह की टीम को सूचना मिली कि कस्बे में स्मैक लेकर एक युवक घूम रहा है। इस पर टीम ने दबिश देकर भागीरथराम पुत्र राजूराम निवासी सुदाबेरी को रुकवाकर पूछताछ की गई। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम 10 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किए। पुलिस ने आरोपी भागीरथराम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी युवक से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा ही है। आरोपी के खिलाफ पहले से 4 एनडीपीएस के मामले दर्ज है। इसमें धोरीमन्ना थाने में 3 और चौहटन थाने में एक मामला दर्ज है। कार्रवाई में कांस्टेबल आसुराम, सागाराम, अनिल कुमार कार्रवाई में शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *