ड्रम में मिली युवक की लाश का मामला सुलझा:दंपती को पुलिस दबोचा,आरी से किए थे शव के टुकड़े

लुधियाना में जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट से एक युवक का शव टुकड़ों में कटा हुआ ड्रम में मिला है। किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझा लिया है। सूचना है कि पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। मरने वाले व्यक्ति का आधा शरीर जला हुआ है और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। मृतक दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था और आते ही वो कहीं चला गया, जिसके बाद उसका शव मिला। सूचना है कि आरी से दंपती ने मृतक व्यक्ति के शव के टुकड़े किए है। मृतक की पहचान दविंदरपाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी के आधार पर मृतक के दोस्त पर शेरा और उसकी पत्नी पर हत्या का शक जताया है। पुलिस आज इस मामले में प्रेस वार्ता करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *