ड्राइवर और कंडक्टर ने ऑटो चालक पर कड़े से हमला किया

लुधियाना| चंडीगढ़ रोड पर ऑटो हटाने को लेकर ऑटो चालक व प्राइवेट बस वालों में तकरार हो गया। बस ड्राइवर व कंडक्टर ने ऑटो चालक से मारपीट की और उसके चेहरे पर कड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्ष आपस में उलझे रहे। जिस कारण वहां सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई और ट्रैफिक जाम हो गया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के वहां से हटने के बाद ही ट्रैफिक स्मूथ चल पाया। घटना शुक्रवार सुबह की है। चंडीगढ़ रोड पर वीर पैलेस चौक में ऑटो चालक सतनाम सिंह, सड़क के किनारे सवारियां उतार रहा था। तभी पीछे से कोहाड़ा की तरफ से आने वाली प्राइवेट कंपनी की बस आई। बस वाले ने चालक को तुरंत वहां से ऑटो हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उनमें तकरार हो गया। इसके बाद कंडक्टर और ड्राइवर बस से नीचे उतर आए और ऑटो चालक को पीटना शुरू कर दिया। कंडक्टर ने हाथ में पहने कड़े से ऑटो चालक पर वार कर उसे घायल कर दिया। तभी आसपास मौजूद ऑटो वाले भी अपने साथी की हिमायत में आ गए। उनमें व बस वालों मे भी बहसबाजी होती रही। जिस कारण वाहनों का लंबा जाम लग गया। बाद में दोनों पक्ष वहां से हटे। ऑटो चालक सतनाम सिंह ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *