ड्राई जोन चिह्नित कर टैंकरों से पानी पहुंचाएगा नगर निगम

रांची | रांची नगर निगम की ओर से जल संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को नगर निगम प्रशासक संदीप सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने ड्राई जोन वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर मोबाइल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराने का निर्देश दिया है। मिनी एचवाईडीटी एवं एचवाईडीटी जहां खराब हैं, उन्हें 24 घंटे के अंदर ठीक किया जाए। भू गर्भ जल को बचाने के लिए नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपने मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग​ सिस्टम बना कर बारिश के पानी को जमीन के अंदर भेजने की अपील की। लोग जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए निगम के दूरभाष नंबर 18005701235, 9431104429 पर संपर्क कर सकते हैं। मौके पर उप प्रशासक गौतम कुमार, अधीक्षक अभियंता प्रसून कुमार मूर्मु, कार्यपालक अभियंता राम बदन सिंह, सहायक अभियंता एवं नगर प्रबंधक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *