ड्राई डे में राजधानी में शराब बेचते हुए कोचिया गिरफ्तार…VIDEO:मुखबिर की सूचना पर 11 आरोपियों को पकड़ा, 465 लीटर शराब जब्त; सप्लायर की जानकारी नहीं

राजधानी में ड्राई डे के दौरान अवैध शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर आबकारी और पुलिस विभाग ने छापेमारी करके अलग–अलग इलाके से 11 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से सैकडों लीटर शराब पुलिसकर्मियों ने जब्त की है। आरोपी शराब कहां से लाए? इसका पता अब तक पुलिस अधिकारी नहीं लगा पाए है। इन इलाकों से ये आरोपी पकड़े गए आबकारी–पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आमानाका इलाके में मंटू साहू, तेलीबांधा इलाके में देव सोनी, गंज इलाके में आकाश सिंह, पुरानी बस्ती में सुभाष सोनकर, उरला में राहुल पाल, खरोरा में डालेश्वर कुमार साहू, मौदहापारा में अमजद खान, कोतवाली में सुरेश बघेल को पकड़ा। इसी तरह से प्रदुम तांडी, खमतराई में राजेंद्र अहिरे और श्याम सोनी देवार को शराब के साथ पकड़ा। इन आरोपियों से 465 लीटर से ज्यादा देशी–विदेशी शराब जब्त की गई है। आरोपी शराब कहां से लाए? इस बात का खुलासा पुलिस और आबकारी विभाग ने अब तक नहीं किया है। रायपुर में कई गिरोह सक्रिय रायपुर में शराब सिंडिकेट के कई गिरोह सक्रिय है। ये आरोपी सरकारी शराब दुकान से शराब लेकर ओवररेट में बेचते है। पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई में कई बार इस बात का खुलासा हो चुका है। आबकारी और रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अधीनस्थों को इन आरोपियों पर सख्त एक्शन करने का निर्देश दिया है। लेकिन कई बार अधीनस्थ पुलिसकर्मी शिकायत मिलने के बाद भी इन शराब माफियाओं पर कार्रवाई नहीं करते और इससे सिंडिकेट के हौसले बुलंद होते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *