ड्रेनेज सुधार कार्य… सींथल के पास रेलवे फाटक 28 दिन रहेगा बंद

बीकानेर | रतनगढ़-बीकानेर रेल खंड पर सिंथल गांव के निकट स्थित रेलवे फाटक संख्या 15एफ को सुगम रेल संचालन के लिए आवश्यक अनुरक्षण एवं ड्रेनेज सिस्टम सुधार कार्य के चलते 7 फरवरी से आगामी 28 दिनों तक पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। यह फाटक किलोमीटर 431/9 से 432/0 के बीच स्थित है। बीकानेर रेल मंडल प्रशासन के अनुसार इस अवधि में फाटक पर तकनीकी कार्य किया जाएगा, जिससे रेल यातायात की सुरक्षा और ट्रैक संरचना की मजबूती सुनिश्चित हो सके। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन इस फाटक से संभव नहीं होगा। रेलवे ने वाहन चालकों व आमजन से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा है। आवागमन के लिए नजदीकी फाटक संख्या 15ईई (किमी 429/2-3) तथा फाटक संख्या सी-253A (किमी 435/4-5) का उपयोग किया जा सकता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने लोगों से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान रेलवे एवं प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों, बैरिकेड्स और सुरक्षा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *