अमृतसर| ढपई इलाके में सीवरेज के कई चैंबर ब्लॉक पड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि चैंबर मिट्टी से पूरी तरह भरे हुए हैं और नियमित सफाई नहीं की जा रही। इसी कारण सीवरेज का पानी सही ढंग से निकल नहीं पाता। बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब गंदा पानी गलियों और सड़कों पर जमा हो जाता है। पानी खड़ा रहने से बदबू फैलती है। जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवरेज चैंबर की सफाई कराई जाए। – बलदेव सिंह निवासी ढपई।


