बालोद| गुंडरदेही मुख्यालय से 12 किमी दूर खप्परवाड़ा ओटेबंद चौक के पास 18 मार्च 2023 को बिजली पोल से टकराने के बाद बाइक सवार असफाक अहमद की मौत हुई थी। इस मामले में मर्ग डायरी आने के बाद बुधवार को गुंडरदेही थाने में मृतक के खिलाफ ही धारा 304-ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच रिपोर्ट के अनुसार तकियापारा दुर्ग निवासी असफाक अहमद गुंडरदेही सिकोसा तरफ जा रहा था। इस दौरान बिजली पोल में टकराने से सिर, मस्तक में गंभीर चोट लगी थी।


