बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने एनडीपीएस मामले में ढाई साल से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। आरोपी 30 रुपए का इनामी है। साथ ही जिले के टॉप-10 आरोपियों में शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ को लेकर पूछताछ की जा रही है। दरअसल, पुलिस फरार वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। लेकिन आरोपी पुलिस की भनक लगने से पहले से फरार हो रहे थे। चौहटन थाने का वांटेड ढाई साल से फरार आरोपी भगवानाराम उर्फ भगाराम को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार निगरानी रख रही थी। लेकिन आरोपी ठिकानें बदल-बदल कर फरारी काट रहा था। एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया- वांटेड आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। चौहटन थानाधिकारी सीआई राजूराम बामणिया मय पुलिस टीम ने तकनीकी और परंपरागत पुलिसिंग के तहत एनडीपीएस मामले में वांटेड आरोपी को पकड़ने में सफल हुए। आरोपी भगवानाराम उर्फ भगाराम पुत्र मोहनराम निवासी भोमियाजी का थान उड़ासर गुड़ामालानी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 7 अगस्त 2022 में एनडीपीएस का मामला चौहटन थाने में दर्ज है। इस पर 30 रुपए का इनाम होने के साथ-साथ जिले के टॉप-10 आरोपियों में शामिल था। कार्रवाई में चौहटन थानाधिकारी राजूराम बामणिया, कांस्टेबल तगाराम और देवाराम शामिल रहे।


