ढाडी जत्थे ने वीररस से भरपूर वारों से गुरु साहिब की महिमा का किया गुणगान

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब, बस्ती शेख में गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित रविवार को विशेष दीवान सजाए गए। रमनदीप सिंह और दमनदीप सिंह कादियां परिवार की ओर से रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। इसके बाद ज्ञानी मनजीत सिंह आजाद के ढाडी जत्थे ने वीररस से भरपूर वारों से गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया। संगत ने जयकारों के साथ जत्थे का उत्साह बढ़ाया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बचन सिंह कादियां, सचिव जसबीर सिंह सचदेवा और खजांची हरबंस सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। दीवान के समापन पर माता गंगा जी की मर्यादा अनुसार मिस्से प्रशादे, अटूट लंगर और ठंडे मीठे जल की छबील वितरित की गई। इस मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पार्षद राज कुमार ने भी शिरकत की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दोनों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। दीवान में अशोक कुमार, गुरजीत सिंह पोपली, मोंटू सिंह, सेवा सिंह, हरजीत सिंह, सतनाम सिंह, केवल कृष्ण, राजिंदर कौर, सरबजीत कौर और अमरजीत कौर शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *