ढाबे में खाना बनाने वाले की चाकू गोदकर हत्या:छिंदवाड़ा में 350 रुपए की देनदारी पर मार डाया; राउंडअप कर एक हिरासत में

छिंदवाड़ा जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रोहना कला में गुरुवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई। गुरैया क्षेत्र स्थित सिसोदिया ढाबा में काम करने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 1 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे सिसोदिया ढाबा में खानसामे का काम करने वाला कमलनाथ मस्कोले ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद के बाद कमलनाथ मस्कोले ​​​​​​पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कमलनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 350 रुपए की देनदारी बनी हत्या की वजह
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच करीब 350 रुपए की देनदारी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस और FSL टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। देहात थाना निरीक्षक जी.एस. राजपूत दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने घटना के बाद कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *