ढाबे में रुककर जीतू पटवारी ने बनाई रोटियां:पीसीसी चीफ को देख लोग पहुंचे; रीवा में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बुधवार को रीवा दौरे के दौरान एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। राजनीति के मंच पर हमेशा विरोधियों पर हमलावर रहने वाले पटवारी इस बार ढाबे पर तंदूरी रोटियां बनाते नजर आए। चाकघाट स्थित बाबा ढाबा पर उन्होंने तंदूर में खुद रोटियां सेंकीं। इस दौरान ढाबे पर मौजूद लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। आम आदमी की तरह जनता के बीच बैठकर खाना बनाने का उनका यह अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। जीतू पटवारी की ढाबे पर दो तस्वीरें देखिए मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे रीवा
दरअसल, बुधवार को रीवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्व. श्रीनिवास तिवारी की जन्म शताब्दी के मौके पर उनकी मूर्ति का अनावरण और सभा आयोजित की गई थी। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। जीतू पटवारी प्रयागराज से कार द्वारा रीवा आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने चाकघाट के बाबा ढाबा पर रुककर कुछ देर विश्राम किया और इसी दौरान तंदूर में तंदूरी रोटियां बनाने लगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *