रायपुर नगर निगम मेयर इन काउंसिल की मीटिंग में 11 एजेंडों के अलावा एक्स्ट्रा एजेंडों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के भेजे गए प्रस्ताव को मेयर इन काउंसिल ने रिजेक्ट कर दिया गया। उन्होंने भाठागांव का नाम चेंज कर अरिहंतपुरम करने का प्रस्ताव भेजा था। इस पर मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि साय सरकार के विधायक अपने क्षेत्र को छोड़कर दूसरे विधायक के क्षेत्र के नामकरण करने का प्रस्ताव भेज रहे हैं, जिस तरह फिल्मों की शुरुआत में ठांय-ठांय, ढिशूम-ढिशूम होता है, आगे वैसी चीजें आएंगी। यह सरकार भगवान भरोसे चल रही है, समझ ही नहीं आ रहा है। अभी तो रुझान आया है, पूरी पिक्चर बाकी ढेबर ने कहा कि कौन विधायक हैं, इनको पता ही नहीं है। रहते उत्तर में हैं, लेकिन दक्षिण का नाम चेंज कर रहे हैं। अभी तो रुझान आया है, पूरी पिक्चर बाकी है, अभी तो क्लाइमेक्स चालू हुआ है। समझ नहीं आ रहा है कि ये लड़ रहे हैं कि क्या कर रहे हैं। सुनील सोनी के क्षेत्र का नाम बदलने पत्र दरअसल, मेयर इन काउंसिल की बैठक में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा की ओर से दिए नामकरण के पत्र को लाया गया था, लेकिन बैठक में पता चला कि यह क्षेत्र रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी के क्षेत्र में आता है। इस प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया गया। मेयर ने कहा कि किसी भी पुराने स्थान का नाम हम ऐसे परिवर्तित नहीं कर सकते हैं। ब्राम्हण पारा, सुंदर नगर का नाम नहीं बदला जा सकता। उसी तरह से भाठागांव का भी नाम नहीं बदला जा सकता है। DKS परिसर में बनेगा मकान MIC में बैठक में अतिरिक्त एजेंडों में यह चर्चा की गई कि DKS कंपाउंड मकान बनाया जाएगा। मेयर ने कहा कि जो लोग लंबे समय से अपने मकान का इंतजार कर रहे हैं। वह आज भी शास्त्री बाजार के किनारे रह रहे हैं। उन लोगों के लिए यह जगह आरक्षित की जाएगी। नगर निगम की ओर से स्थान देखा गया है। और जल्द ही उसका सरकार को भी इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। ये प्रस्ताव हुए पास- MIC में बूढ़ातालाब में बन रही चौपाटी का विरोध रायपुर नगर निगम मेयर ने कहा कि वर्तमान में बूढ़ापारा में जो चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है, उसका MIC विरोध करेगी। नगर निगम की ओर से वहां सौन्दर्यीकरण का काम किया गया है। लेकिन उसे पर्यटन विभाग को सौंपा गया है। प्लेसमेंट कर्मचारी को MIC का समर्थन मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि रायपुर नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी जो तूता धरना स्थल में हड़ताल कर रहे हैं। उन्हें हमारी परिषद का समर्थन है। उनकी मांग जायज है। उन्हें समर्थन देने हम धरना स्थल भी जाएंगे। मंत्री से इस्तीफे की मांग मेयर ने कहा कि अमलीडीह जमीन मामले में प्राइवेट बिल्डर को 9 एकड़ दी गई। जमीन का आबंटन निरस्त कर दिया गया है। मेयर ने कहा कि अगर आबंटन निरस्त करना था, तो उसकी स्वीकृति ही क्यों दी गई।अधिकारियों ने कॉलेज की जमीन आबंटन करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि उन पर एक्शन क्यों नहीं किया गया है। इस मामले में दाल में कुछ काला नहीं पूरी दाल ही काली नजर आती है। इस मामले में मुख्यमंत्री से जांच की मांग की है। लापरवाही के लिए राजस्व मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। …………….. रायपुर नगर निगम से संबंधित और भी खबर पढ़ें रायपुर के 70 वार्ड में सफाई व्यवस्था ठप: 1 हजार से ज्यादा ड्राइवर हड़ताल पर, बोले- ठेकेदार हमारी सैलेरी खा रहे, हमें नियमित करे सरकार रायपुर नगर निगम के सभी ड्राइवर्स ने बुधवार की सुबह अचानक काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। टिकरापारा स्थित मोटर व्हीकल यार्ड में नारेबाजी करने लगे। निगम अफसरों ने इन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर महासंघ से जुड़े कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं हुए। जिससे रायपुर के 70 वार्ड में कामकाज ठप हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…


