जालंधर | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इन्स्टीट्यूशन्स की ओर से लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। वहीं लोहड़ी जलाकर उसमें तिल, मूंगफली, रेवडिय़ां, गुड डालने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान सब ने ढोल की थाप पर नाचते हुए लोहड़ी की खुशियां मनाई। इस मौके वाइस चेयरपर्सन ने सभी को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि एक समय था जब सिर्फ बेटे के जन्म की खुशी में लोहड़ी दी जाती थी पर आज समय बदल गया है। आज बेटियों ने हर क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल की हैं। जमीन हो या आसमान लड़कियां अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहीं है। इसलिए हमें अपनी सोच बदलते हुए लड़के ओर लड़की को बराबर मौके प्रदान करने चाहिए।


