लुधियाना| बाबा ईशर सिंह नानकसर पब्लिक स्कूल में तीज का त्योहार मनाया गया। इस कार्यक्रम में ऊर्जावान ढोल की थाप, रंगारंग पंजाबी लोक प्रस्तुतियां और एक सुंदर मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। सुंदर पारंपरिक परिधानों में सजी लड़कियों ने पंजाब की समृद्ध संस्कृति का सार प्रस्तुत करते हुए उत्सव में चार चांद लगा दिए। प्रिंसिपल रूपाली कटारिया ने सांस्कृतिक जड़ों का जश्न मनाने के महत्व पर जोर दिया।


