झारखंड के गुमला जिले में अंधविश्वास में डबल मर्डल का मामला सामने आया है। रायडीह थाना क्षेत्र के जमगई डुरु टोला में एक व्यक्ति ने डायन होने के शक में 68 वर्षीय महिला और उसकी 50 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान सीता देवी (68) और उनकी बेटी शांति देवी (50) के रूप में की गई। आरोपी कमलेश प्रधान को शक था कि उसकी पत्नी इन दोनों मां-बेटी द्वारा तंत्र-मंत्र करने की वजह से बीमार रहती है। इसी वजह से कमलेश ने मां-बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जंगल से दोनों नहीं लौटी तो परिजनों ने शुरू की तलाश रायडीह थानाप्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि सीता देवी और उनकी बेटी शांति देवी गुरुवार को जंगल गई थीं, जहां से वे वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान शुक्रवार की देर शाम पुरना पानी पहाड़ के पास से दोनों का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया। कमलेश की पत्नी लंबे समय से बीमार थी वहीं, पुलिस ने आरोपी कमलेश प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि कमलेश की पत्नी लंबे समय से बीमार थी। उसे शक था कि सीता देवी और उनकी बेटी ने उसकी पत्नी पर डायन-बिसाही कर दी है, जिसके कारण वह बीमार है। इसी अंधविश्वास के चलते उसने दोनों की हत्या कर दी। प्राथमिक जांच में अंधविश्वास ही हत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा सच सामने आएगा। -शंभू कुमार सिंह, एसपी, गुमला। ——————————————————- ये भी पढ़िए गुमला में डायन के शक में महिला की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर किया पूर्व मुखिया की पत्नी का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार गुमला के कुरकुरा थाना क्षेत्र में डायन शक में पूर्व मुखिया की पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार को कुलबुरु गयाटोली की है। मृतका की पहचान पूर्व मुखिया स्व. चोड़या मुंडा की पत्नी एतवारी मुंड़ाईन (55) के रूप में की गई। वर्ष की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर किया गया। एतवारी सुबह में शौच करने के लिए खेत की ओर जा रही थी। उसी दौरान गांव सुनील आईंद (24) कुल्हाड़ी से एतवारी के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना पर कुरकुरा के थाना प्रभारी मनीष कुमार पूर्ति घटनास्थल पर पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर…


