बीकानेर | रेलवे द्वारा बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर खजवाना-मारवाड़ मुंडवा स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए 18 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस खंड से गुजरने वाली कुछ रेलसेवाओं के संचालन समय में बदलाव किया गया है। सीपीआरओ शशि किरण के अनुसार, इस अवधि में मिरज-बीकानेर एक्सप्रेस जोधपुर-मेडता रोड के बीच लगभग 30 मिनट तक रेगुलेट रहेगी। वहीं बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस 18 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक बीकानेर से अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। इसी तरह, पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा–बुढ़वल रेलखण्ड पर गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन डालने के कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, जो 18 मार्च 2026 को डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी, अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनकापुर जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


