तकनीकी खामी के चलते ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक फिर बंद, लोग रहे परेशान

जालंधर| सोमवार को तकनीकी खामी के चलते ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक फिर बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के ट्रैक पूरी तरह से बंद रहा। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग बिना टेस्ट दिए ही वापस लौटे। एटीओ विशाल गोयल ने बताया कि हेड ऑफिस से ही तकनीकी खामी के चलते काम प्रभावित रहा। गौर है कि ट्रैक पर पिछले हफ्ते भी एनआईसी की तकनीकी खामी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पिछले महीने विजिलेंस की ट्रेक पर रेड के बाद कई तरह के बदलाव किए गए थे, लेकिन तकनीकी खामियां दुरुस्त नहीं हुईं। सोमवार को 50 से अधिक एप्लीकेंट का काम प्रभावित हुआ। लोगों ने कहा कि व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एक दिन का समय निकाल कर जब ट्रैक पर पहुंचता है और वाहनों की पार्किंग फीस देने के बावजूद अंदर उनका काम नहीं होता। इससे आर्थिक रूप से नुकसान तो होता है साथ ही पूरा दिन खराब होता है और फिर दूसरे दिन काम छोड़ कर टेस्ट देने के लिए आना पड़ता है। तकनीकी खामी के चलते ट्रैक बंद होने से मायूस खड़े लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *