तपती दोपहरी और सूनी सड़कें… पारा 45 डिग्री के करीब, 13 तक राहत नहीं, अस्पतालों में बढ़े हीट स्ट्रोक के केस

अमृतसर| शहर इन दिनों जबरदस्त लू की चपेट में है। सोमवार को तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है और हीटवेव अलर्ट जारी किया है। शहर में तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों, दफ्तरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगभग न के बराबर रही। मौसम विभाग के अनुसार पारा अभी और ऊपर चढ़ेगा। वहीं 13 तारीख से पहले राहत की उम्मीद नहीं।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *