तबादले के बाद हतबंध थाना प्रभारी को दी विदाई

हतबंध| पुलिस थाना हतबंध में थाना प्रभारी केसी दास का स्थानांतरण जिला बेमेतरा में हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदित हो कि दास लंबे समय तक थाना हतबंध में पदस्थ रहने वाले पहले थाना प्रभारी है, उन्हें विशेष विवेचना के लिए प्रादेशिक स्तर पर दो बार पुरस्कृत किया जा चुका है। कार्यक्रम में बलौदा बाजार एसडीओपी के द्वारा दास को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। थाना के प्रथम टीआई प्रमोद सिंह को यहां पुनः पदस्थ किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *