भास्कर न्यूज | अमृतसर शनिवार की शाम को पंजाब नाटशाला के सहयोग से यंग मलंग थिएटर की और से हास्य नाटक तमाशा का शानदार मंचन किया गया। नाटक दविंदर गिल लिखित एंव साजन कपूर निर्देशित रहा। नाटक की कहानी आज के मनगढ़ंत युग के इर्द.गिर्द घूमता है। यह मीडिया खासकर टीवी शो पर व्यंग्य है जो रियलिटी शो के माध्यम से तुरंत प्रसिद्धि का आश्वासन देते हैं और जो लोग पैसे और प्रसिद्धि की अपनी भूख को संतुष्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। नाटक समाज में फैली रिश्वतखोरी, बढ़ रहे नशों के खिलाफ भी जागरुक करता है। नाटक में वरुण मल्होत्रा, दीक्षित डोगरा,मेहताब सिंह, विशाल, अशमन, मानसी, गुर लीन कौर, रोमी पुंज, राकेश, विधित चोपड़ा, हीरानाहद सिंह सहित अन्य बाल कलाकारों ने बाखूब भूमिका निभाई। नाटक के अंत में नाटशाला संस्था की और से पेशकारी देने वाले सभी कलाकारों को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शनिवार की शाम को पंजाब नाटशाला के सहयोग से यंग मलंग थिएटर की और से हास्य नाटक तमाशा से कलाकारों ने समा बांध दिया। नाटशाला में नाटक का मंचन करते हुए कलाकार।


