तमिलनाडु उपचुनाव- इरोड ईस्ट सीट पर वोटिंग जारी:सुबह 9 बजे तक 10.95% मतदान; भाजपा का चुनाव से बहिष्कार

तमिलनाडु के इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। 53 जगहों पर 237 बूथों पर मतदान हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ठंड के कारण मतदान शुरू होने पर लोग बड़ी संख्या में नहीं आए। बाद में अधिक वोटर्स के आने की उम्मीद है। साल 2024 में कांग्रेस विधायक ईवीकेएस एलंगोवन के निधन के कारण यह सीट खाली थी। इस पर अब चुनाव हो रहे हैं। वोटिंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… कुल 46 उम्मीदवार मैदान में, भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही
44 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 46 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि मुकाबला सत्तारूढ़ DMK और अभिनेता-राजनेता सीमान नाम तमिलर काची (एनटीके) के बीच है। डीएमके ने पूर्व विधायक वी सी चंद्रकुमार को मैदान में उतारा है जबकि एम के सीतालक्ष्मी एनटीके की तरफ से हैं। मुख्य विपक्षी दल AIMDMK और भाजपा ने उपचुनाव का बहिष्कार किया है। वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इरोड ईस्ट खंड में कुल 2,27,546 वोटर्स हैं। अधिकारियों ने कहा कि 9 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है और वहां अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है। 2024 लोकसभा चुनाव में 39 सीटों के साथ DMK सबसे बड़ी पार्टी बनी थी
2024 लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की 39 सीटों में सबसे बड़ी पार्टी DMK बनी थी। यह कांग्रेस का सहयोगी दल है। डीएमके ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की। MDMK को 1 सीट मिली। वहीं, CPI, CPI (M) और VCK को दो-दो सीटें मिलीं। एक सीट पर IUML और MDMK ने जीती। चेन्नई सेंट्रल से भाजपा के सबसे चर्चित चेहरे के. अन्नामलाई हार गए थे। ये खबर भी पढ़ें… उदयनिधि स्टालिन बोले- तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अरबों का रेवेन्यू: उत्तर भारत में किसी भाषा की फिल्म इंडस्ट्री हमारे जितनी नहीं तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने साउथ और नॉर्थ इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री की तुलना की है। उन्होंने कोझिकोड में आयोजित साहित्य महोत्सव में कहा- बॉलीवुड के अलावा किसी भी उत्तरी भारत के राज्य में दक्षिण भारत की तरह फिल्म इंडस्ट्री नहीं है। ये कार्यक्रम 2 नवंबर को हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *