तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से 29 लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। विजय के भाषण के दौरान भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। भगदड़ की सूचना पर विजय ने अपना भाषण अधूरा छोड़ा और वहां से रवाना हो गए। हादसे के फोटोज:


