तमोरा, परसोदा में मंदिर से दानपेटी सहित 15 हजार की चोरी

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम तमोरा, परसोदा (झलमला) और कुरदी में चोरी के चार मामले में बालोद, अर्जुंदा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार तमोरा निवासी उप सरपंच दीनानाथ यादव ने बताया कि कर्मा मंदिर के पास राधा कृष्ण मंदिर है। 5 फरवरी को मंदिर के गेट में लगा ताला टूटा हुआ था। पुजारी ने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दान पेटी गायब थी। 5 हजार रुपए की चोरी कर अज्ञात चोर ने दानपेटी को सड़क पर फेंक दिया था। इसी तरह श्रीराम मंदिर के दानपेटी से 7 हजार रुपए की चोरी हुई है। वहीं ग्राम परसोदा (झलमला) के शनिदेव मंदिर में 3 हजार की चोरी हुई है। मन्‍नु लाल ठाकुर ने जानकारी दी है कि 5 फरवरी को शनि देव, शीतला मंदिर में पूजा पाठ करके चैनल गेट को अंदर व बाहर से ताला लगाकर घर चला गया। 6 फरवरी को सुबह 5 बजे पूजा पाठ करने आया तो शनिदेव मंदिर के सामने चैनल गेट का ताला टूटा था। दानपेटी सहित 3 हजार रुपए की चोरी अज्ञात चोर ने की है। केबल चुराकर ले गए ग्राम कुरदी के जलाराम स्टोन खदान में हुए चोरी मामले में बालोद पुलिस को मुंशी कमलदास साहू ने जानकारी दी है कि 6 फरवरी को रात 12 से 4 बजे के बीच अज्ञात आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। खदान में लगे स्टोन कटर मशीनों की केबल की चोरी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *