तम्बाकू उत्पाद विक्रेता के यहां औचक निरीक्षण को पहुंचे सीएमएचओ:चिकित्सा विभाग ने विक्रेता का गोदाम किया सील

उदयपुर सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य सोमवार को भूपालपुरा स्थित ​एक घर में तम्बाकू उत्पाद विक्रेता के यहां औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने तम्बाकू उत्पाद जब्त करते हुए उस गोदाम को सील कर दिया। सीएमएचओ डॉ आदित्य ने बताया कि उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली थी कि भूपालपुरा क्षेत्र में एक घर में हुक्का बार चल रहा है जहां नियमों का उल्न्लंघन करते हुए तम्बाकू उत्पाद का अत्यधिक सेवन किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संचालक से पूछताछ करते हुए मामले की जानकारी ली। पूछताछ में संचालक ने बताया कि उसने यह सामग्री शास्त्री सर्कल स्थित एक पान की दुकान से खरीदी थी। चिकित्सा विभाग की टीम जब पान की दुकान पर पहुंची तो उसकी दुकान बंद मिली। सीएमएचओ डॉ आदित्य ने बताया कि घर में चल रहे हुक्का बार में बड़ी संख्या में सिगरेट के पैकेट मिले। जिन पर नियमानुसार 85 प्रतिशत से कम हिस्से में वैधानिक चेतावनी लिखी मिली। नियमानुसार किसी भी तम्बाकू उत्पाद पर 85 प्रतिशत हिस्से पर वैधानिक चेतावनी लिखी होना जरूरी है। ऐसे में जिस रूम में तम्बाकू मिला, उसे सील कर दिया गया है। मामले में आगे पुलिस के सहयोग से जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *