तरनतारन पुलिस ने ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न सब-डिवीजनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 4 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुल 456 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पीपीएस/एसपी (डी) रिपुतपन सिंह तरनतारन ने इस अभियान के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थीं। अभियान के तहत, सब-डिवीजन भिखीविंड के पुलिस स्टेशन खालड़ा में एनडीपीएस एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत एक मामला (केस नंबर 10, 11, 12) दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में 422 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसी क्रम में, थाना वल्टोहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस नंबर 161 दर्ज किया। इसमें आरोपी बाज सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी जंड को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 08 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। थाना कच्चा पक्का पुलिस ने भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस नंबर 112 दर्ज किया। इस मामले में आरोपी गुलशन सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी मरगिंदपुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सब-डिवीजन पट्टी के थाना सदर पट्टी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस नंबर 218 दर्ज किया। इस कार्रवाई में आरोपी बलजिंदर सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी तलवंडी सोभा सिंह को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


