तरनतारन पुलिस ने 7 नशा तस्कर पकड़े:एक किलो हेरोइन बरामद; आरोपियों पर NDPS एक्ट में केस दर्ज

तरनतारन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से कुल 1 किलो 57 ग्राम हेरोइन और 3090 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में एनडीपीएस एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत दर्ज मामलों में की गई। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा आईपीएस के निर्देशों पर तरनतारन पुलिस ने जिले के सभी सब-डिवीजन में ड्रग तस्करों और असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत, एसपी (डी) तरनतारन श्री रिपुतपन सिंह ने ड्रग तस्करों को काबू करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर इलाके में भेजीं। अभियान के दौरान, सब-डिवीजन तरनतारन के पुलिस स्टेशन सराय अमानत खान में तीन मामले (21 मी/61/85 एनडीपीएस एक्ट, 10,11,12) दर्ज किए गए। इन मामलों में कुल 506 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों पर केस दर्ज इसी क्रम में, पुलिस स्टेशन झबाल में मामला नंबर 06 (अपराध 21-बी, 61-85 एनडीपीएस एक्ट) दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी गुरपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 09 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना सिटी तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 61-85 के तहत केस नंबर 07 दर्ज किया गया। इसमें आरोपी हरजीत सिंह, मंगल सिंह और मनी सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 20.06 ग्राम हेरोइन और 2030 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। सब-डिवीजन गोइंदवाल साहिब के पुलिस स्टेशन सदर तरनतारन में केस नंबर 07 (क्राइम 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उससे 08 ग्राम हेरोइन बरामद की। सीआईए स्टाफ तरनतारन ने पुलिस स्टेशन खालड़ा में केस नंबर 07 (जुर्म 21मी/61/85 एनडीपीएस एक्ट) दर्ज किया। इस मामले में आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ ​​धोला और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। इनके पास से 507 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *