तरनतारन में पूर्व सैनिक की मामूली झगड़े के बाद हत्या कर दी गई। परिवार ने आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय नेता शरणजीत सिंह और उसके साथियों पर चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान गुरमेज सिंह (40) निवासी गांव चीमा खुर्द के रूप में हुई है। गुरमेज सेना से रिटायर्ड हुए थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरमेज अपने गांव में खड़े थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और पुरानी रंजिश के चलते उनकी हत्या कर दी। डीएसपी जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


