तरनतारन में गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़:1 घायल, 2 गिरफ्तार; पाकिस्तानी पिस्टल बरामद; 15 दिन पहले किसान नेता पर चलाई थी गोलियां

पंजाब के तरनतारन में देर रात गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के गुर्गों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सदर तरनतारन की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखबीर के गुर्गे क्षेत्र में कोई वारदात करने की फिराक में हैं। गांव भुल्लर के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। जब पुलिस ने कार सवार संदिग्धों को रोकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर का एक गुर्गा जसकरण सिंह घायल हो गया। उसके साथी हरमंदिर सिंह और हरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल जसकरण को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी के अनुसार, घायल जसकरण को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से पाकिस्तान निर्मित 9 एमएम का पिस्टल, दो मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह के कहने पर वारदातें करते थे। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले इन्हीं लोगों ने फिरोजपुर जिले के कस्बा मखु के पास भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेता सतनाम सिंह सत्ता पर गोलियां चलाई थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *