तरनतारन में पुलिस और शूटर के बीच मुठभेड़:पैर में गोली लगी; फिरौती न देने पर फायरिंग करते थे; साथी पहले पकड़ा जा चुका

तरनतारन में सीआईए पुलिस और एक सुपारी शूटर के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में शूटर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल शूटर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। शूटर की पहचान सीमावर्ती गांव राजोके तरनतारन के गुरुलाल सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी तरनतारन दीपक पारीक के अनुसार, सीआईए को बाठ रोड पर गुरलाल सिंह की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गुरलाल सिंह घायल हुआ और पकड़ा गया। साथी पिस्टल के साथ गिरफ्तार इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने गुरलाल के साथी गुरबीर सिंह को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों विदेश में छिपे आतंकी लखबीर सिंह लंडा, सतनाम सिंह सत्ता और यादविंदर सिंह यादा के फिरौती गैंग के सदस्य हैं। घायल शूटर से एक पिस्टल बरामद की गई है। फिरौती मांगने वाली गैंग के सदस्य गिरफ्तार एसएसपी ने बताया कि विदेश में बैठे लखबीर सिंह और सतनाम सिंह फिरौती का गैंग चलाते हैं। फिरौती न देने वालों को डराने के लिए उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान या घर के बाहर ये शूटर फायरिंग करते थे। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दोनों शूटरों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *