तरनतारन में लड़की की हत्या- मुख्य आरोपी गिरफ्तार:शादी से इनकार करने से था नाराज, पिता के सामने ही मारी थी गोली

तरनतारन पुलिस ने गांव रसूलपुर मोड़ पर नवरूप कौर नामक युवती की हत्या के मुख्य आरोपी अर्जन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक (डी) तरनतारन रिपुतपन सिंह की देखरेख में गठित टीमों ने यह कार्रवाई की। सैलून से घर लौटते समय पिता के सामने मारी गोली शिकायतकर्ता मंगल सिंह पुत्र केहर सिंह, निवासी बनवालीपुर ने सदर पुलिस स्टेशन, तरनतारन में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया था कि उनकी 24 वर्षीय बेटी नवरूप कौर शाम को सैलून से लौटकर रसूलपुर स्टेशन पर अपने पिता का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अर्जन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी बनवालीपुर, और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके सामने नवरूप कौर पर गोलियां चला दीं। नवरूप कौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद थाना सदर तरनतारन में अर्जन सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा नंबर 289, धारा 109, 3(5) बीएनएस, 103 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने विभिन्न टीमें बनाकर दोषियों की तलाश शुरू की। लड़की के गांव का ही था आरोपी ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से मुख्य आरोपी अर्जन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अर्जन सिंह और नवरूप कौर एक ही गांव के थे और आरोपी नवरूप कौर पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। शादी से इनकार करने पर उसने युवती को गोली मार दी। इस्तमाल की गई पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद आरोपी अर्जन सिंह से पूछताछ के दौरान घटना में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल, तीन जिंदा राउंड और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *