तरनतारन में सहेली संग भागी लड़की:14 जनवरी को थी एक की शादी, साथ पढ़ती थीं और आपस में ही शादी करना चाहती हैं

पंजाब में लड़की के भागने का एक अनोखा मामला सामने आया है। तरनतारन के मुरादपुरा इलाके में एक लड़की को उसकी सहेली भगा ले गई। दोनों आपस में शादी करना चाहती हैं। लड़की के माता-पिता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस लड़की की शादी 14 जनवरी को होने वाली थी। परिवार ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं और कार्ड भी बांट दिए थे। परिवार का आरोप है कि शादी से कुछ दिन पहले उसकी दोस्त उसे भगा ले गई। परिवार का कहना है कि सहेली नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी की किसी और से शादी हो। सहेली खुद उनकी बेटी से शादी करना चाहती थी। परिवार ने बताया कि उनकी बेटी और उसकी सहेली दोनों नौवीं से बारहवीं कक्षा तक साथ पढ़ी हैं। दोनों लड़कियां बालिग हैं।इस मामले में परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और न्याय की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *